March 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

कोटद्वार पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार ।

 

राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार

कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंट की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं। कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार द्वारा जारी वाद से सम्बंधित नजीबाबाद रोड, निकट डा. रस्तोगी नर्सिंग होम, काशीरामपुर, कोटद्वार निवासी श्रीमती सुनीता देवी, वाद संख्या-1952/2024, धारा-138 एन.आई. एक्ट से संबंधित नजीबाबाद रोड, निकट इलाहाबाद बैंक, कोटद्वार निवासी सुधीर बहुगुणा व वाद संख्या-1776/2024, धारा-138 एन.आई. एक्ट से संबंधित काशीरामपुर, प्रेमनगर, कोटद्वार निवासी हेमन्त कुमार को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट, अपर उपनरीक्षक मनोज सिंह, आरक्षी गौरव यादव शामिल थे।

You may have missed

Share