
पलटनबाजार मे छात्रा के साथ हुई छेडछाड के बाद से एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर पलटन बाजार में लगातार दून पुलिस का सत्यापन अभियान चल रहा है इस अभियान के दौरान पुलिस द्वारा लगातार पलटन बाजार व आस पास के क्षेत्र में बाहरी राज्यो से आकर दुकानों में काम करने वाले बिना सत्यापन कराये लोगो तथा बाजार में संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों को रोक कर उनके सत्यापन की कार्यवाई की गई इस अभियान के दौरान 58 संदिग्ध लोगों को पुलिस ने थाने लाकर गहनता से पूछताछ कर सत्यापन की कार्यवाही की साथ ही सभी दुकानदारों को अपने यहां बिना सत्यापन के बाहरी राज्यो के व्यक्तियों को न रखने तथा काम पर रखे गए व्यक्तियों के उनके गृह जनपद से पुलिस सत्यापन कराकर प्रस्तुत करने भी निर्देश दिये आपको बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर पुलिस द्वारा लगातार पल्टन बाजार व उसके आस-पास के क्षेत्रों में लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के दौरान आज दिनाँक 19/09/2024 को पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा घंटा घर से पलटन बाजार, तहसील चौक, धामावाला बाजार, गांधी रोड, मोती बाजार आदि क्षेत्रों में वहृद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसमें बाहरी राज्यों से आकर दुकानों में काम करने वाले बिना सत्यापन कराये व्यक्तियों तथा बाजार में संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा बिना सत्यापन के काम करने वाले तथा बाजार में संधिक्त रूप से घूम रहे कुल 58 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें थाने लाकर उनकी सत्यापन की कार्रवाई की गई, साथ ही उनके जनपदों के संबंधित थानों से उनके पूर्व इतिहास की भी जानकारी करते हुए संबंधित को भी अपने जनपदों के थानों से सत्यापन की कार्यवाही करवाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा