
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार काशीरामपुर तल्ला निवासी बबलू नेगी द्वारा कोतवाली कोटद्वार में दिए शिकायती बताया कि एक व्यक्ति दिल्ली फार्म की तरफ से मोटरसाइकिल पर गौ मांस लेकर आ रहा था जिस पर हमारे द्वारा मोटर साइकिल सवार का पीछा किया गया। इस दौरान देवी रोड के पास मोटर साइकिल सवार फिसल कर गिर गया और उसके पीछे लदा मांस सड़क पर बिखर गया। मोटर साइकिल सवार मौके से भाग निकला। इस सम्बन्ध में पुलिस द्वारा उत्तराखंड गौ वंश संरक्षण अधिनियम के मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए अभियोग के सफल अनावरण करने के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार रमेश तनवार के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर जुटायी गई जानकारी के पश्चात उक्त प्रकारण में संलिप्त फरार अभियुक्त मुबारकपुर कलहेड़ी बिजनौर उप्र निवासी अफजल कुरैशी को आज दिल्ली फार्म कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने के पश्चात न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजविक्रम सिंह, प्रमोद कुमार, अपर उपनिरीक्षक सुशील कुमार सीआईयू, मुख्य आरक्षी सतेन्द्र यादव, आरक्षी जमशेद अली, आरक्षी अमरजीत सीआईयू शामिल थे।

More Stories
बाल दिवस पर यातायात पुलिस की अनूठी पहल, 400 बच्चों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम,जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र में आयोजित किया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम,छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर दिलाई गई पालन की शपथ,बच्चों को बनाया गया सड़क सुरक्षा का संदेशवाहक, परिजनों एवं आमजन को जागरूक करने की अपील.!
मुज़फ्फरनगर क़ी थाना ककरौली पुलिस व एसओजी देहात की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की घटनाओं के 03 अभियोगो का सफल अनावरण,. टीम ने चोरी मे शामिल 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹6,00,000/- नकद एवं चोरी किये गये पीली व सफेद धातु के आभूषण बरामद।
बिहारी महासभा ने धूमधाम से मनाया कद्दू भात का पर्व, 4 दिन के छठव्रत का हुआ प्रारंभ* *कांच ही बांस के बहंगिया…” और “केलवा के पात पर उगेलन सूरजमल…” जैसे पारंपरिक छठ गीतों पर श्रद्धालु हुए भाव-विभोर ।