
🔹वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में अपराधियों एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत टिहरी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
🔸इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नई टिहरी के नेतृत्व में कोतवाली नई टिहरी पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय में विचाराधीन फौजदारी वाद संख्या 44/2026 एवं 47/2025, धारा 144(3) बीएनएसएस से संबंधित वारंटी अभियुक्त को जनपद देहरादून से गिरफ्तार किया है।
🔹पुलिस टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर NBW की तामील करते हुए वारंटी अभियुक्त प्रदीप सिंह पंवार, पुत्र स्वर्गीय श्री रतन सिंह पंवार, निवासी ग्राम नंदगांव, जाखणीधार, कोतवाली नई टिहरी, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 37 वर्ष को जोगियाना, भानियावाला, जनपद देहरादून से गिरफ्तार किया।
🔸गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
🔹एसएसपी टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान निरंतर जारी है। टिहरी पुलिस अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
👨🏻✈️*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1.वरिष्ठ उपनिरीक्षक पवन डिमरी
2.हेड कांस्टेबल चंद्र सिंह

More Stories
शोरूम में स्कूटी ठगी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर ठग को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल पर फर्जी भुगतान दिखाकर हीरो शोरूम से ठगी कर प्राप्त की थी स्कूटी
दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात /डायवर्ट प्लान
नरेंद्रनगर कुंजापुरी मेले में हंगामा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सिंगर दलेर मेहंदी को मंच पर जमकर डांटा, मंत्री बोले – जब बोल ही नहीं सकते तो गाओगे कैसे,,,?