,
कौन कहता है कि आसमान मे छेद हो नही सकता। एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो।।
ये शेर फिट बैठता है कोशिस समूह के कर्मठ, लगनशील, और मेहनतकश सदस्यो पर जिनकी मेहनत आज सफल हुई जब मुख्य विकास अधिकारी, सुश्री झरना कामठान हिलांस बेकरी का उद्घाटन किया। उन्होंने विभिन्न उत्पादों और बेकरी का निरीक्षण करते हुए बेकरी द्वारा बनाए गए उत्पाद खरीद कर समूह को शुभकामनाएं देते हुए हिलांस बेकरी को अच्छे से चलाने के लिए उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अन्य समूह को भी सरकार की योजनाओं का लाभ उठाते हुए स्वरोजगार से जुड़ना चाहिए ताकि समूहों को आत्मनिर्भर बनाते हुए रोजगारपरक एवं रोजगार देने वाला बनाया जा सके। इस अवसर पर निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर. सी तिवारी, खंड विकास अधिकारी विकासनगर श्रीमती अतिया परवेज सहित सम्बन्धित अधिकारी/कार्मिको सहित अन्य अधिकारी समूह महिला सदस्य व अरदास समाज कल्याण के संस्थापक राजवीर सिंह, श्रीमती कमलप्रीत कौर मौजूद थे। हिलांस बेकरी का संचालन कर रहे कोशिश समूह की अध्यक्ष श्रीमती कौशल देवी ने बताया की हिलांस बेकरी में उच्च क्वालिटी के प्रोडक्ट न्यूनतम मूल्य पर उपलब्ध होगे। इस मौके अरदास समाज कल्याण के संस्थापक राजवीर सिंह ने भी हिलांस बेकरी की सफलता के लिए हर सहयोग देने का आश्वासन दिया।

More Stories
नाबालिक गुमशुदा को सकुशल बरामद कर दून पुलिस ने लौटाई मायूस चेहरों पर मुस्कान
नैनीताल पुलिस ने महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास और गलत नियत से रास्ता बदलकर लूट व मारपीट करने वाले टैक्सी ड्राइवर को कुछ घंटो मे ही किया गिरफ्तार !
उधमसिंह नगर की कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने 02 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 4 मोटरसाइकिल की बरामद, उत्तरप्रदेश के रामपुर के रहने वाले है दोनों आरोपी !!