
स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित किए जा रहे परेड ग्राउंड में अब बच्चों के खेलने हेतु एक किड जोन तैयार किया जा रहा है।
स्मार्ट सिटी द्वारा परेड ग्राउंड का जीनोद्धार किया गया है, जिसमे काफी संख्या में स्थानीय नागरिकों द्वारा भ्रमण कर इसका लाभ उठाया जा रहा है। इसी तथ्य को मध्य नजर रखते हुए स्मार्ट सिटी द्वारा किड जोन के रूप में एक और पहल प्रारम्भ की गई है।
तैयार किए जाने वाले किड जोन में बच्चों खेलने हेतु 2 सैंड पिट, का निर्माण किया गया है जिसमे विभिन्न प्रकार के झूले बच्चो के खेलकूद एवम मनोरंजन हेतु लगाए जा रहे हैं।
पर्यावरण संरक्षण हेतु किड जोन के बाहरी भाग में घास पेवर लगाकर पैदल चलने हेतु वॉक वे बनाया गया है साथ ही जगह जगह पर क्यारी बनाकर हॉर्टिकल्चर का कार्य किया जा रहा है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के विभिन्न मिशन यथा मार्स आर्बिटर मिशन (MOM), पीएसएलवी, चंद्रयान-1, चंद्रयान-2, चंद्रयान-3 आदि को समर्पित sculpture art का भी कार्य किड जोन मे करवाया जा रहा है।
शीघ्र ही यह किड जोन तैयार होकर बच्चों हेतु खेलने के लिए उपलब्ध होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा