
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में किच्छा पुलिस ने विक्रांत मर्डर केस के मुख्य आरोपी बंटी ठाकुर को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त कर ली है पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है पकड़ा गया आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है पुलिस ने इसी मामले मे 6 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है आपको याद दिला दे की दिनांक 26-06-2026 को वादिया कंचन पत्नी विकास निवासी हरिमंदिर गली मेन बाजार रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर द्वारा स्वयं के पुत्र विक्रांत की हत्या के समबन्ध में थाना किच्छा पर FIR NO- 228 वर्ष 2026 धारा- 103(1), 191(3), 190, 191(2), BNS बनाम-बंटी ठाकुर आदि पंजीकृत कराया गया। उक्त अभियोग में घटना के अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर प्रभारी निरीक्षक किच्छा के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास व किच्छा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया व लोगों से पूछताछ/ पतारसी सुरागरसी की गयी। उक्त अभियोग से समबन्धित मुख्य अभियुक्त स्वदेश कुमार सिंह उर्फ बण्टी ठाकुर उम्र 27 वर्ष पुत्र ऋषिपाल सिंह निवासी ग्राम सैजनी, थाना कोतवाली रुद्रपुर, जिला ऊधमसिंहनगर, जो चीमा अस्पताल रुद्रपुर में उपचाराधीन था, जिसे दिनांक 02-07-2026 को चीमा अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था, जिसके उपरान्त मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त स्वदेश कुमार उपरोक्त को बाद पूछताछ गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया, अभियुक्त स्वदेश कुमार की निशादेही पर मुकदमा उपरोक्त में विक्रांत की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की गयी है, व उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आयुध अधिनियम की बडोत्तरी की गयी है। अभियुक्त को वास्ते रिमाण्ड माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। अभियुक्त स्वदेश कुमार उपरोक्त का पूर्व में आपराधिक इतिहास है एवं अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल गया है। अभियुक्त स्वदेश कुमार उर्फ बंटी ठाकुर के अतिरिक्त उक्त अभियोग में पूर्व में 06 गिरफ्तारी हो चुकी हैं।
**बरामदगी का विवरण-
एक अदद पिस्टल 7.65MM
** गिरफ्तारी टीम-
निरीक्षक रवि कुमार सैनी
वरिष्ठ उ0नि0 अनुराग सिंह
उ0नि0 बसंत प्रसाद
हे0 कानि0 विनोद कुमार
का0 राकेश काण्डपाल
का0 त्रिलोक सिंह

More Stories
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शिक्षण संस्थान की 06 छात्राओं से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी एवं जान से मारने की धमकी देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार* *➡️ एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर तत्काल गठित की गईं थाना दिनेशपुर पुलिस की 03 टीमें, त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।
एसएसपी कुम्भ मेला आयुष अग्रवाल ने कुम्भ मेला को लेकर अधीनस्थ अधिकारियो क़ी ली बैठक, आगामी कुम्भ मेला क़ी सुरक्षा और सुचारु यातायात को लेकर दिये अहम निर्देश.!
त्यौहारी सीजन को लेकर FDA की बड़ी कार्रवाई, देहरादून से मसूरी तक मिठाई और रेस्टोरेंटों का किया निरीक्षण,. आठ खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे, दस्तावेज अधूरे मिलने पर प्रतिष्ठानों को नोटिस*