
ऊधमसिंहनगर पुलिस ने किच्छा क्षेत्र में हुई हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आरोपी के पास से आलाकत्ल चाकू भी बरामद कर लिया है आपको बता दे kibदिनांक 17/04/2026 की रात्रि को पुरानी गल्ला मंडी निवासी दीपक कुमार पर शिवा नामक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था । उपचार के दौरान 18/04/2026 को सुशीला तिवारी अस्पताल में दीपक की मृत्यु हो गई । वादी विनीत कुमार की तहरीर पर थाना किच्छा में मु.अ.सं. 131/26 धारा 109 BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें मृत्यु के पश्चात धारा 103 BNS की वृद्धि की गई ।
*गिरफ्तारी व बरामदगी:*
पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 20/04/2026 को अभियुक्त शिवा (उम्र 19 वर्ष) को गिरफ्तार किया । अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (चाकू) बरामद कर लिया गया है, जिसके फलस्वरूप अभियोग में 4/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई है ।
*पूछताछ का विवरण*:
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मृतक दीपक उसके मामा की लड़की से बात करता था । घटना की रात बनखण्डी मंदिर के पास विवाद बढ़ने पर अभियुक्त ने आवेश में आकर चाकू से दीपक पर वार कर दिए ।
*अभियुक्त का विवरण:*
शिवा पुत्र महेश, निवासी: नन्दपुर नरका टोपा, थाना बाजपुर (हाल निवासी: पुरानी गल्ला मण्डी, किच्छा), उम्र 19 वर्ष ।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति