मोहित अरोरा (राष्ट्रीय दिया समाचार) उधमसिंहनगर
आज दिनांक 03-05-2024 को फायर यूनिट किच्छा को सूचना प्राप्त हुई कि ढाता फार्म निकट पिपलिया चौराहा में आग लगी है उक्त सूचना पर फायर स्टेशन यूनिट किच्छा द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर देखा कि आग आजम के खेत में गेंहू की नाड़ में लगी थी जो नजदीकी फार्म व झोपड़ियो की तरफ बड़ रही थी जिसे फायर स्टेशन यूनिट द्वारा MFE से पंपिंग कर 1 होज व होज़ रील की सहायता से आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।
स्थानीय लोगों द्वारा फ़ायर यूनिट की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। बाद समाप्त अग्निशमन कार्य के यूनिट प्रभारी द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया व स्थानीय जनता को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए भविष्य में किसी भी अग्निकांड के समय स्थानीय फ़ायर स्टेशन को सूचित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

More Stories
*मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर किया गहरा शोक व्यक्त
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट, उत्तराखण्ड के विकास, कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री से किया अनुरोध
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 को झंडी दिखाकर किया रवाना, 18 राज्यों तथा एयरफोर्स, आर्मी व ITBP के कुल 66 प्रतिभागी कर रहे प्रतिभाग