March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

बिछड़े हुए शिवभक्तों को मिलाने में लगी है पौड़ी पुलिस की ‘खोया पाया टीम’, अभी तक 80 बिछडो को परिजनो से मिलाकर निभां रही मित्र पुलिस होने का फर्ज।

राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार

कोटद्वार, पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा कांवड़ मेला में मुख्य-मुख्य स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये खोया पाया केंद्र बनाए गए हैं, जो परिजनों से बिछड़े हुये शिवभक्तों को मिलाने के अलावा अन्य प्रकार से भी श्रद्धालुओं की लगातार सहायता कर मानवता की मिसाल कायम रहे हैं। पौड़ी पुलिस द्वारा कांवड मेला में परिजनों से बिछड़ने वाले बच्चों, महिलाओं व पुरुषों को पीए सिस्टम, सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से ढूंढ-ढूंढकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। पौड़ी पुलिस द्वारा कांवड मेला प्रारम्भ होने से अब तक अपने अथक प्रयासों से 80 बिछड़े हुए शिवभक्तों को उनके परिजनों से मिलाया जा चुका है। परिजनों द्वारा पौड़ी पुलिस की इस नेक काम के लिए सराहना की जा रही है।

You may have missed

Share