उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा पड़ाव हो रहा तैयार, देखिए तस्वीरें कैसी हो रही तैयारी……
रुद्रप्रयाग: 10 मई, 2024 से शुरू हो रही श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा आने वाले तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में संबंधित विभागों द्वारा अपनी-अपनी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं त्वरित गति से की जा रही हैं।

अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में सोनप्रयाग में यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत डीडीएमए द्वारा बैरिकेटिंग व पेंटिंग का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है।

इसके साथ ही यात्रा मार्ग में जिन स्थानों पर यात्रा मार्ग ऊबड-खाबड़ हो गया है उनमें पेंचवर्क का कार्य किया जा रहा है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में बर्फवारी के कारण जिन स्थानों में रैलिंग क्षतिग्रस्त हुई हैं उन स्थानों में यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत रैलिंग का कार्य किया जा रहा है। साथ ही जिन स्थानों पर यात्रा मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं उन स्थानों पर दीवार लगाने का कार्य भी त्वरित गति से किया जा रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि केदारनाथ धाम से गौरीकुंड यात्रा मार्ग तक डीडीआरएफ, वाईएमएफ, म्यूल टास्क फोर्स एवं सुलभ इंटरनेशल के पर्यावरण मित्रों द्वारा यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में विषम कठिन परिस्थितियों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है तथा यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में जो भी कूड़ा एवं प्लास्टिक कचरा पड़ा है।

उसकी सफाई अभियान तीव्र गति से किया जा रहा है तथा एकत्रित किए गए कचरे को निस्तारण हेतु घोड़े-खच्चरों के माध्यम से काम्पेक्टर सेंटर सोनप्रयाग भेजा रहा है। जिससे कि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं/तीर्थ यात्रियों को स्वच्छ एवं साफ सुधरा वातावरण उपलब्ध हो सके।


More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री