रुद्रप्रयाग: ग्यारवें जोतिर्लिंग भगवान केदारनाथ की कपाट खुलने की तिथि पर आज फैसला किया गया। जिसके अनुसार तिथि में कोई भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया। अब पूर्व तिथि के अनुसार 29 अप्रैल को ही बाबा केदार के कपाट खुलेंगे।
पढें: उत्तराखंड सरकार ने दी सभी फंसे लोगों को घर जाने की अनुमति
ऊखीमठ में रावल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा फिर से कपाट खुलने की तिथि घोषित करने के लिए बैठक आहूत की गई थी। बैठक में कपाट तिथि को बदलना मान्यताओं के साथ छेड़छाड़ माना गया। ऐसे में पूर्व में शिवरात्रि पर घोषित तिथि पर ही बाबा के कपाट खुलेंगे।
वहीं इससे पहले बीते कल बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 30 अप्रैल की जगह 15 मई कर दी गई थी। अब भगवान बदरीनाथ के कपाट 15 मई को सुबह 4:30 बजे खुलेंगे।
बता दें कि, केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग रविवार को ऊखीमठ पहुंच चुके हैं। वहीं सोमवार को बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ऋषिकेश पहुंचे, जहां एहतियातन एम्स में उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आज मंगलवार को वह जोशीमठ पहुंचेंगे।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग