October 24, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

बड़ी खबर: 53 पत्रकार कोरोना पॉजिटिव, और बढ़ने की संभावना

मुंबई: दुनिया भर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। वहीं भारत में भी कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब तक देशभर जमातियों के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे थे, वहीं अब 53 पत्रकारों में कोरोना पुष्टि से हड़कंप मच गया है। देशभर में पुलिसकर्मी स्वास्थ्य कर्मी सफाई कर्मी वह मीडिया कर्मी कोरोना संकट के बीच लगातार अपना कार्य कर रहे हैं। ऐसे में तमाम सावधानियों के बावजूद इन कर्मियों में भी कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। देशभर में अब तक कई ऐसे कोरोना वायरस से संक्रमित कोरोना वॉरियर्स अपनी जान भी कमा चुके हैं।

वहीं ताजा मामला मुंबई का है। जहां 53 मीडियाकर्मि कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से अधिकतर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, पिछले सप्ताह यहां आयोजित एक स्पेशल कैंप में मीडियाकर्मियों का परीक्षण किया गया, जिसमें करीब 53 पत्रकार कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं कई जांच रिपोर्ट्स अभी आनी बाकी है। ऐसे में आंकड़े के और भी ऊपर जाने की आशंका है। बड़ी बात ये है कि, अधिकांश मामलों में कोई लक्षण देखने को नहीं मिले हैं और अब इन सभी को घरों में ही क्वारंटीन में भेजा गया है।

You may have missed

Share