
सुनील कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
नैनीताल की काठगोदाम पुलिस ने गाड़ियों से तेल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है पकड़ा गया आरोपी अपनी कार की नंबर प्लेट को उतार पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16.04.2025 को शिकायतकर्ता त्रिलोचन पुत्र विष्णु राम निवासी लमगड़ा शहर फाटक अल्मोड़ा द्वारा दिनाँक- 16.04.2025 को *अपने वाहन में अम्बिका पेट्रोल पम्प से तेल भराने के पश्चात बाईपास रोड गोलापार के पास खड़ी कर सोने* व कुछ समय पश्चात गाड़ी से खट-खट की आवाज आने व उतरकर नीचे आने देखने पर *एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा तेल के गेलन व पाइप को अपने वाहन संख्या UP 26 AJ 3799 कार में रखकर तेजी भागने* के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाने में एफआईआर नं0 36/202 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया तथा विवेचना उ0नि0 मनोज कुमार के सुपुर्द की गय़ी।
*मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी* हेतु एसपी हल्द्वानी को पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। उक्त आदेश के क्रम में *थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री दीपक बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन* किया गया।
कार्यवाही के दौरान चैकिंग में *गौलापार स्टेडियम के पास खाली मैदान में एक बिना नम्बर प्लेट की स्विफ्ट डिजायर खड़ी* मिली, जिसकी *तलाशी के समय डिग्गी से चोरी का लगभग 30 लीटर डीजल व 01 प्लास्टिक का पाईप व 02 नम्बर प्लेट जिनमें वाहन संख्या UP26 AJ 3799 अंकित था बरामद* किया गया।
*अभियुक्त विनय कुमार उपरोक्त के द्वारा* अपनी गलती की माफी मांगते हुये बताया गया कि *उसके द्वारा गोलापार बाईपास रोड़ के पास खड़ी गैस की गाड़ी से तेल चोरी कर भाग रहा था तभी रास्ते में गोलापुल पर पुलिस की चैकिंग* हो रही थी।
जिससे डरकर उसके द्वारा अपनी कार स्टेडियम के पास *खाली मैदान में खड़ी कर दोनो न0 प्लेट हटा दी थी।*
*उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।*
*गिरफ्तारी-*
विनय कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी लखनऊ कला, थाना बरखेड़ा जनपद पीलीभीत उ0प्र
*पुलिस टीम -*
1-उ0नि0 मनोज कुमार प्रभारी चौकी खेड़ा काठगोदाम
2- हे0कानि0 सतनाम सिंह
3-कानि0 मनीष कुमार

More Stories
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त
अमृत 2.0 के अंतर्गत जल संरक्षण व पुनर्भरण की परियोजनाओं को मंजूरी, अमृत 1.0 के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न योजनाओं में हुई कुल बचत से रुद्रपुर व काशीपुर में स्मार्ट जल प्रबंधन को बढ़ावा