
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। इन्दिरानगर आमपड़ाव की खुमरा बस्ती में एक कलयुगी बेटे अशरफ ने अपनी सौतेली मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बेटे ने अपनी मां के पेट और पीठ पर चाकू से कई वार किए, जिसके बाद कुछ देर में महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय शाहिदा अपने बेटे और बहू के साथ कोटद्वार के खुमरा बस्ती में रहती थी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर मां और बेटे में कई दिनों से विवाद चल रहा था।आरोपी सुबह अपनी मां के पास आया और चाकू से वार कर भाग गया। घटना के बाद से घर में रह रही छोटी बहु बेहोश है, जिसका बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। मां की हत्या के बाद बेटा मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव का पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लिए ले गई। पुलिस हत्यारे बेटे की तलाश में जुटी हुई है।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
सम्मान और सेवा का संगम: धामी सरकार ने आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन को दिया सशक्त सहारा