राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता का पालन कराने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में कल दिनांक 03/01/25 को ग्राम महमूदपुर में राजनीतिक वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में आपसी विवाद होने पर एक दूसरे के घरों पर पथरबाजी की सूचना मिली।
जिस सूचना पर कलियर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने व शांति व्यवस्था प्रभावित करने पर मौके से 08 पत्थरबाजों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया।
कलियर पुलिस द्वारा खुद वादी बन घटना में शामिल 21 नामजद व 50 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध बलवा सहित अन्य प्रभावितधाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात करते हुए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल का साफ साफ कहना है की पत्थर जो दिख गया हाथ मे ,रात गुजरेगी हवालात मे।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1- फरहत पुत्र रियासत
2- आसिफ पुत्र फरहत
3- सलामत हुसैन पुत्र किफायत हुसैन
4- रोशन पुत्र रौनक
5- बहदत पुत्र रियासत
6- सुहेब पुत्र मुसरा
7- मुकीम पुत्र शाहिद
8- आलीशान पुत्र सलीम
समस्त निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश