
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
पिरान कलियर थाना क्षेत्र में मंगलवार अल सुबह गो तस्करों और पुलिस के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। कलियर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में कलियर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई,जिसमें एक बदमाश को गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए तत्काल रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश के लिए जंगल में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ गो तस्कर रोलहेड़ी गांव के पास जंगल के रास्ते गोवंश की तस्करी करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में इमलीखेड़ा चौकी इंचार्ज उमेश कुमार, धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर रवाना हुए। पुलिस को देखकर तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी सतर्कता दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की।पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से पुलिस को कुछ हथियार और गोवंश से संबंधित साक्ष्य भी मिले हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। घायल तस्कर की पहचान नौशाद उम्र 35 वर्ष निवासी सिकरौड़ा के रूप में हुई है।घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में गो तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी कानून तोड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
कांग्रेस द्वारा SIR प्रक्रिया मे बधा डालने के प्रयासों के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन,.
देहरादून मसूरी मार्ग पर मैगी प्वाइंट के ऊपर फिर दरका पहाड़, घंटो की मस्सकत के बाद मार्ग हुआ सुचारु,स्थानीय लोगो ने कीमाड़ी मार्ग को वैकल्पिक मार्ग बनाने की उठाई मांग.!
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर देहरादून पुलिस ने टाटा नैनो कार से स्टंट करने वाले चार आरोपियों को लिया हिरासत मे,नैनो मिली तों यह हाल है ऑडी मिल जाती तों हवा मे ही उड़ा देते. देखिये नैनो का डांस करते हुये वीडियो.!