मुज़फ्फरनगर की ककरौली पुलिस ने साधुओं के वेश में घूमने वाले और महिलाओं का भविष्य बताकर ठगी करने वाले गिरोह के छह लोगों शकील, शौकीन, इकबाल, सजील, अय्यूब, हनीश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए मुस्लिम युवकों के पास से हिंदू नामों के फर्जी आधार कार्ड, पूजा-पाठ में प्रयोग होने वाली तथा हिंदू साधुओं की पहचान कराने वाली सामग्री बरामद हुई है
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि थाना ककरौली पुलिस को क्षेत्र में हिंदू साधुओं के वेश में संदिग्ध मुस्लिम युवकों के घूमने की सूचना प्राप्त हुई थी। जड़वड़ गांव के ग्रामीणों ने साधु के वेश में घूमते हुए अहसान नामक एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। बताया था कि क्षेत्र में इस तरह से कुछ अन्य मुस्लिम युवक हिंदू साधू बनकर घूम रहे हैं। जो गांव की महिलाओं को भविष्य बताने के नाम पर ठगी करते है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र में घूम रहे थाना बुढ़ाना क्षेत्र के जौला गांव निवासी शकील, शौकीन, इकबाल, सजील, अय्यूब व शाहपुर के गोयला गांव निवासी हनीश को गिरफ्तार किया।
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के पास से हिंदू नाम व पता लिखे छह फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं। फर्जी आधार कार्डों में उनका पता मीरापुर क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के राजवीर, सत्या, रामू, रमेश, सादी, कालू लिखा हुआ है। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए सभी युवक मीरापुर के कुतुबपुर गांव में किराए के कमरे में रहकर गतिविधियां संचालित कर रहे थे। इस गिरोह के अभी छह सदस्य वांछित थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे पिछले करीब सात वर्षों से इस काम में लगे हैं
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम का विवरण-*
*1.* उ0नि0 सचिन चौधरी थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर
*2.* उ0नि0 देवकी नन्दन थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर
*3.* उ0नि0 दिनेश सिंह थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर
*4.* हैडका0 अवदेश भाटी थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर
*5.* हैडका0 जोगिन्द्र सिंह थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर
*6.* का0 साहिल कुमार थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर
*7.* का0 1307 दिनेश बाना थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर
*8.* का0 40 कृष्ण कुमार थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर

More Stories
धामी विजन को जमीन पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम, राज्य में किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया आमवाला तरला आवासीय योजना का निरीक्षण
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान, 630 कैंपों के माध्यम से 4.92 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी
देहरादून में शूट आउट, खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मृतक विक्रम शर्मा का रहा है आपराधिक इतिहास, पुलिस जांच में जुटी