
काशीपुर, 04 अक्टूबर। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज काशीपुर स्थित एरोमा पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय जोशी ने एरोमा पार्क में संचालित गतिविधियों एवं मिंट सहित सभी सगन्ध फसलों का प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन हेतु किए जा रहे कार्यों का अवलोकन भी किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों से एरोमा पार्क की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्ययोजना तथा सुगंधित एवं औषधीय पौधों से संबंधित कार्यों की विस्तार से जानकारी ली।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एरोमा पार्क में सुगंधित एवं औषधीय पौधों से संबंधित सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया जाए। विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पार्क को किसानों के लिए अधिक उपयोगी और लाभकारी बनाने की दिशा में ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान सुगंधित एवं औषधीय पौधों की खेती से जुड़कर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में सुगंधित एवं औषधीय पौधों की खेती की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार इन संभावनाओं को किसानों की आर्थिकी से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि एरोमा पार्क किसानों को उत्पादन के साथ-साथ प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और बाजार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड महक क्रांति नीति 2026-36 प्रदेश में सुगंधित खेती को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सरकार का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ उच्च मूल्य वाली फसलों और सुगंधित पौधों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि एरोमा पार्क जैसे प्रोजेक्ट प्रदेश के किसानों को नई तकनीक, नए बाजार और बेहतर आय के अवसरों से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होंगे।

इस अवसर पर सचिव कृषि एस.एन. पांडेय, अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव, निदेशक पारडी संस्थान डॉ. नृपेन्द्र चौहान, निदेशक कृषि दिनेश कुमार, निदेशक उद्यान आर.के. सिंह आदि उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार क़ी कलियर पुलिस ने तंत्र मंत्र के नाम पर लोगो से धन हड़पने वाले तीन फ़र्ज़ी तांत्रिको को किया गिरफ्तार.!
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ड्रग फ्री देवभूमि की ओर एक और मजबूत कदम,21.450 किलो अवैध गांजा बरामद कर नशे के नेटवर्क पर करारा वार,A.N.T.F व रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद,*बरामद गांजे की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 03 लाख रुपए आंकी गई कीमत,*अर्टिगा कार में टेक्सी नंबर लगाकर कर रहा था गांजे की तस्करी,*तस्कर पूर्व में भी 200 किलो गांजे के साथ तेलगाना राज्य के थाना भद्राचलम से जा चुका है जेल।
बनबसा में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक,कई महत्त्वपूर्ण फैसलों पर लगी मोहर, इंजीनियरिंग कॉलेज, पक्के मकान, शारदा कॉरिडोर और बड़े प्रोजेक्ट्स का ऐलान