
7 अप्रैल 2024 परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज मंदिर प्रांगण में सेवा दल की बैठक संपन्न हुई जिसमें अयोध्या से आ रही पवित्र ज्योत के स्वागत आदि के विषय में निर्णय लिए गए
8 अप्रैल 2024 को होंगे दर्शन
सेवा दल द्वारा अवगत करवाया गया कि कल दिनांक 8 अप्रैल 2024 को श्री राम लला मंदिर से आ रही पवित्र ज्योत के दर्शन जनपद देहरादून वासियों को भी मंदिर प्रांगण में हो सकेंगे पवित्र जोत आगामी श्री बालाजी शोभायात्रा जो 24 अप्रैल 2024 को होगी तब तक मंदिर में विराजमान रहेंगे
देहरादून में पहली बार होंगे दर्शन
सेवादल द्वारा यह भी अवगत करवाया गया कि श्री राम लला मंदिर से आ रही पवित्र ज्योत के दर्शन जनपद देहरादून वाशी पहली बार कर सकेंगे
होगा भव्य स्वागत
यदि पवित्र जोत सोमवार को दिन में देहरादून में प्रवेश करेगी तो फूलों वर्ष आदि स्वागत के साथ भव्य रूप से पवित्र ज्योत का स्वागत किया जाएगा
11 अप्रैल को मेहंदीपुर राजस्थान के लिए होगाप्रस्थान
गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्री बालाजी महाराज की पवित्र ज्योत मेहंदीपुर राजस्थान से लाने के लिए श्रद्धालुओं व सेवादारों लगभग डेढ़ सौ श्रद्धालु डीलक्स बसों द्वारा शिवाजी धर्मशाला से 11 अप्रैल 2024 की साए में मेहंदीपुर के लिए प्रस्थान करेगी जो वहां से पवित्र जोत लेकर 13 अप्रैल 2024 को देहरादून में वापसी करेगा

इस अवसर पर सर्वश्री दिगंबर भागवत पुरी जी नवीन विक्की गोयल रोहित अग्रवाल तुषार बंसल कपिल गुप्ता ललिता आहूजा पंकज शर्मा अखिल अग्रवाल सचिन गुप्ता अजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे संजय कुमार गर्ग सेवादल

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा