राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
दिनांक 16/02/2025 को प्रभारी चौकी रेल व चेतक पर नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा लाल पुल ज्वालापुर पर सायं क़ालीन चैकिंग के दौरान दुर्गा चौक की ओर से आ रहे संदिग्ध टैम्पो को रोककर चैकिंग टैंपो में बैठे 02 संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया।
तेजी दिखाते हुए मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने आवश्यक बल प्रयोग कर दोनों संदिग्ध को दबोच लिया। पूछताछ में संदिग्ध ने बताया कि उन्होंने चोरी छिपे मोहल्ला कस्सावान में भैंस काटी थी जिसे वह बेचने जा रहे थे। पुलिस टीम ने ऑटो में रखे प्लास्टिक के 09 कट्टों को खोलकर देखा गया तो कुल 360 किलोग्राम के करीब मांस बरामद हुआ। ऑटो चालक ऑटो के कागज दिखाने में भी असफल रहा।
बरामद मांस के जांच हेतु बुलाने पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विजयपाल सिंह द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर बताया गया कि बरामद मांस भैंस वंशीय पशु का है फिर भी वास्तविकता जानने के लिए मांस का नमूना लेकर परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। बरामद पशु मांस को चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में नष्ट किया गया।
पकड़े गए दोनों आरोपित के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 68/2025 धारा 11(1)(1) 3 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*विवरण आरोपित-*
1-मोईन पुत्र याकूब निवासी कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
2-अनस पुत्र अनवार निवासी उपरोक्त
*बरामदगी-*
1-भैंस वंशीय मांस- 360 किलोग्राम
2-ऑटो- 01
*पुलिस टीम-*
1-उप निरीक्षक नवीन नेगी (प्रभारी चौकी रेल)
2-का0 अर्जुन चौहान
3-का0 संजय रावत

More Stories
पौड़ी पुलिस ने चैक बाउंस मामले मे फरार चल रहे दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार !
देहरादून की कैंट पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का किया खुलासा, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू, आरोपी काम दिलाने के बहाने से बाहरी राज्यों से बुलाकर कराते थे लड़कियों से देह व्यापार !
उत्तराखंड मे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड मे उठाएगी जन जन से जुड़े मुद्दे,प्रदेश अध्यक्ष रिवर्स माइग्रेशन नीति को प्रभावी तरीके से लागू करने तथा पहाड़ी क्षेत्रों में स्टार्ट-अप, होमस्टे और पर्यटन विकास को विशेष प्रोत्साहन देने के लिए सरकार से करेंगी वार्ता !