देहरादून
सहायक अभियंता वरिष्ठता सूची को गलत तरीके से जारी किए जाने को लेकर उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर संगठन का ऊर्जा भवन मुख्यालय के समक्ष धरना- प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। जहां एक और कर्मचारी शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे है वही प्रशासन कर्मचारियों के प्रदर्शन पर सख्त है। आज ऊर्जा भवन मुख्यालय पर भारी पुलिस फ़ोर्स की तैनाती की गई जिसको लेकर कर्मचारियों ने प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
कर्मचारियों ने अब चेतावनी दी है कि न्याय न मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा और इसकी कड़ी में आज शाम को कैंडल मार्च निकाला जाएगा साथ ही आगामी 11 जून से समस्त कर्मचारी ऊर्जा भवन मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंने को मजबूर होंगे।
उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर संगठन द्वारा आज ऊर्जा भवन में विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन के सदस्यों ने भारी संख्या में ऊर्जा भवन मुख्यालय का घेराव किया एवं निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन रावत ने कहा कि संगठन के सदस्यों में कल जारी की गई सहायक अभियंता वरिष्ठ सूची को लेकर भारी आक्रोश है। निगम प्रबंधन द्वारा कल जो सहायक अभियंता वरिष्ठ सूची 2008 _09 के लिए जारी की गई है उसमें उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों का अनुपालन नहीं किया गया है। 2008 9 की वरिष्ठ सूची में उन अभ्यार्थियों को भी स्थान दिया गया है जिनकी नियुक्ति 30.06.2009 के बाद हुई है। इस कारण से उत्तराखंड मूल के अवर अभियंता जो प्रोन्नत होकर सहायक अभियंता बने थे उनको इस वरिष्ठ सूची में स्थान नहीं दिया गया जिस कारण वह अधिशासी अभियंता नहीं बन पाएंगे। उनके स्थान पर अवर अभियन्ता से प्रोन्नत होकर सहायक अभियंता भी नही बन पाएंगे साथ ही अवर अभियंता की खाली होने वाली 45 सीटों पर भी प्रदेश के बेरोजगार डिप्लोमाधारी युवकों को रोजगार नहीं मिल पायेगा।
केंद्रीय महासचिव नितिन तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड मूल के लोगों के साथ यह अन्याय निगम प्रबंधन की उत्तराखंड मूल के लोगों के प्रति मंशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि संगठन अब से अन्य को स्वीकार नहीं करेगा और अब की बार आर पार की लड़ाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मूल के लोगों के साथ हो रहे भेदभाव और अन्याय को संगठन द्वारा मुख्यमंत्री महोदय के सम्मुख रखा जाएगा।
केंद्रीय अध्यक्ष रविंद्र सैनी ने सभी सदस्यों से एकजुट रहने का आह्वान किया और इस सूची को निरस्त नहीं किए जाने तक एकजुट रहने और संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने ई डी (एच आर)आर जे मलिक से तुरंत ही कल जारी गलत वरिष्ठता सूची को तुरंत निरस्त करने की मांग की एवं साथ ही उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार सही सूची जारी करने की माँग की।
घेराव करने वाले सदस्यों में राहुल अग्रवाल, आनंद रावत, नितिन तिवारी विकास चौहान, यशपाल नेगी, संदीप शर्मा, नवनीत चौहान,प्रमोद भंडारी, राजीव खर्कवाल, मनोज प्रकाश सिंह रावत, हरीश बल्लभ, विकास कुमार , सपना,कविता, रीनू जोशी, शीतल सैनी, आरिफ अली,अनिल बडोनी, मुकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, विमल कुलियाल आदि शामिल रहे।

More Stories
बाल दिवस पर यातायात पुलिस की अनूठी पहल, 400 बच्चों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम,जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र में आयोजित किया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम,छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर दिलाई गई पालन की शपथ,बच्चों को बनाया गया सड़क सुरक्षा का संदेशवाहक, परिजनों एवं आमजन को जागरूक करने की अपील.!
मुज़फ्फरनगर क़ी थाना ककरौली पुलिस व एसओजी देहात की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की घटनाओं के 03 अभियोगो का सफल अनावरण,. टीम ने चोरी मे शामिल 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹6,00,000/- नकद एवं चोरी किये गये पीली व सफेद धातु के आभूषण बरामद।
बिहारी महासभा ने धूमधाम से मनाया कद्दू भात का पर्व, 4 दिन के छठव्रत का हुआ प्रारंभ* *कांच ही बांस के बहंगिया…” और “केलवा के पात पर उगेलन सूरजमल…” जैसे पारंपरिक छठ गीतों पर श्रद्धालु हुए भाव-विभोर ।