
देहरादून , राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय, देहरादून में वरिष्ठ पत्रकर वीडी शर्मा की अध्यक्षता में “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” थीम पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का संचालन अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी रवेन्द्र सिंह ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार वीडी शर्मा ने कहा कि भ्रामक समाचार पत्रकारिता पर एक संकट है, किन्तु इसका समाधान भी हमे स्वयं ही ढूंडना है। उन्हांेेने पत्रकारिता के मानक तय करने पर बल दिया। साथ ही पत्रकारगणों को भी तथ्य की पड़ताल कर खबर प्रकाशित व प्रसारित करने का अनुरोध किया। कहा कि पहले समाचार की सत्यता को परखते हुए पुष्टि उपरान्त ही प्रसारित किया जाए, ताकि समाज को भ्रामक खबरो से बचाया जाए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल माध्यमों के तेज़ी से विस्तार के साथ फेक न्यूज़, आधी-अधूरी सूचनाएँ एवं दुष्प्रचार जैसी चुनौतियाँ तेजी से बढ़ी हैं, जिनसे न केवल समाज भ्रमित होता है बल्कि मीडिया की विश्वसनीयता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए पत्रकारिता के इस संवेदनशील दौर में तथ्य-जाँच, स्रोतों की पुष्टि, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और नैतिक पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम चन्द्र जोशी प्रेस भारतीय प्रेस परिषद के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रेस को भ्रामकता से बचाना भी हम पत्रकारों का ही दायित्व है। एआई औार सोशल मीडिया के इस दौरा में भ्रामक समाचार की वृद्वि हुई है, किसी भी समाचार की पड़ताल व पुष्टि उपरान्त ही प्रसारित करने की बड़ी जिम्मेदारी पत्रकार की है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक शर्मा, अनिल मित्तल, आलोक शर्मा, सुभाष कुमार, अर्जुन भण्डारी, विनित गुप्ता, बसंत पंत, नवीन जोशी, जगमोहन मौर्य,हरप्रीत, प्रशांत चौधरी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी रवेन्द्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम चन्द्र जोशी, अशोक शर्मा, अनिल मित्तल, आलोक शर्मा, सुभाष कुमार, अर्जुन भण्डारी, विनित गुप्ता, बसंत पंत, नवीन जोशी, जगमोहन मौर्य,हरप्रीत, प्रशांत चौधरी, नवीन जोशी, जसंवत सिंह, संगीता बुटोला, पिटर जोन, सहायक लेखाकार अंजली, कनिष्ट सहायक इन्द्रेश कोठारी, पंकज आर्य, मुकुल, रितेश आदि उपस्थित रहे।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकासनगर में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के प्रतीक्षा कक्ष किया उद्घाटन, विकासनगर में शीघ्र बनाया जाएगा सैनिक विश्राम गृह -गणेश जोशी
मसूरी में जुटे 550 नेत्र विशेषज्ञ, आधुनिक सर्जरी पर होगा मंथन गणेश जोशी ने किया उत्तराखंड आईकॉन-2026 का शुभारंभ, बोले- अब देहरादून में भी उपलब्ध हैं आंखों के बेहतर इलाज की सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री