राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार, तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने आज कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। संयुक्त टीम द्वारा आज गोखले मार्ग और स्टेशन रोड से अतिक्रमण हटाया गया। नगर निगम द्वारा अतिक्रमणकारियों से चालान के रुप में 11 हजार रुपए वसूल किए गए। इस दौरान अधिकांश व्यापारियों द्वारा टीम को देखकर सड़क पर रखा सामान दुकान में अंदर रख दिया गया। नायाब तहसीलदार ने निगम की टीम को उन दुकानदारों के भी चालान काटने के निर्देश दिए। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ व्यापारियों द्वारा टीम के सामने अपनी समस्याएं भी रखी गईं। गंगा दत्त जोशी मार्ग पर अतिक्रमण की टीम के पहुंचने से पहले ही वहां के व्यापारियों को सूचना मिल जाने पर व्यापारियों ने सड़क पर किया गया अतिक्रमण खुद हटा लिया। नगर आयुक्त वैभव गुप्ता के अनुसार आज संयुक्त टीम बनाकर चलाए गए अभियान के तहत 11 हजार रुपए के 22 चालान काटे गए। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सड़क पर अतिक्रमण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही