
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार)बहादराबाद
आज दिनांक 21/02/23 को मु0अ0स0 35/23 धारा 8/22 सी /60 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्तो के बयानों के आधार पर प्रकाश में आये संदिग्ध सुशान्त मेहता पुत्र विनोद मेहता की फर्म Farmako Biotech पर विवेचक हेमदत्त भारद्वाज व ड्रग इन्सपैक्टर श्रीमती अनीता भारती द्वारा stocks व माल का निरीक्षण किया गया, जिसमें अल्प्राजोलम टेबलेट के कुल 3750 टेबलेट व ट्रामाडोल के 2400 टेबलेट बरामद हुये।
फर्म में स्थापित कम्प्युटर सिस्टम व मौजूदा दवाईयों का मिलान करने पर ड्रग इन्सपैक्टर द्वारा पाया गया कि फर्म स्वामी सुशांत मेहता की फार्म Farmako Biotech द्वारा भारी मात्रा में स्वापक / मन:प्रभावी औषधि का क्रय होना पाया गया है किन्तु विक्रय बिल तैयार नही किये गये है । नियमानुसार अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।


More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा