
मोहित अरोरा (राष्ट्रीय दिया समाचार) रूद्रपुर
उतराखंड की उधमसिंहनगर की कोतवाली जसपुर पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है आपको बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में नशे व अवैध हथियार की बरामदगी व रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत तथा दिए गए आदेश निर्देश के क्रम में उच्चाधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली जसपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 09/03/2024 को उच्चतर माo विधालय के पास पुलिया से अभियुक्त नितिन कुमार पुत्र रामलाल निवासी पत्रामपुर थाना जसपुर उम्र 26 वर्ष को गिरफ़्तार कर इसके क़ब्ज़े से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद ज़िंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया ! अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली जसपुर में मुक़दमा एफ़oआईoआरo no- 117/2024 धारा 3/25 A.ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त द्वारा दिनांक 8/3/24 रमन पुत्र खुबसिंह निवासी ग्राम पतरामपुर को भी घर मैं जाकर तमंचे से धमकाया था जिस संबंध मैं थाना हाजा पर मुक्दमा अoसo-116/23 धारा- 504,506 ipc पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

More Stories
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन
उत्तराखण्ड STF की साइबर टीम देहरादून की बड़ी कार्यवाही धोखाधड़ी में संलिप्त 1 साइबर अभियुक्त को गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार, निवेश के नाम पर की थी ₹69 लाख की साइबर धोखाधड़ी
जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार