गोपेश्वर (चमोली)। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की ओर से सोमवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जिलाधिकारी चमोली को एक ज्ञापन सौंप कर नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे बंदरों और लंगूरों के उत्पात के निजात दिलाने की मांग की है।
जनवादी महिला समिति की जिलाध्यक्ष पुष्पा किमोठी और सचिव गीता बिष्ट ने कहा कि चमोली जिला मुख्यालय पर लगातार बंदरों और लंगूरों की आंतक बढ़ता ही जा रहा है आय दिन बंदरों और लंगूरों की ओर से आम लोगों पर हमले की सूचना सामने आ रही है। ऐसे में स्कूली बच्चों का घरों से निकला मुश्किल भरा बना हुआ है। यहां की घरों के अंदर से भी बंदर सामान उठा कर ले जा रहे है राह चलते लोगों पर हमले की घटना बढ़ती जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि इन बंदरों को वन विभाग और नगर पालिका के माध्यम पकड़ कर अन्यत्र छोड़ा जाए। इस मौके पर पुष्पा किमोठी, गीता बिष्ट, रूचि, पूजा आदि शामिल थे।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह