मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे और स्थानीय लोग बेहद उत्साहित नजर आए। कई लोगों ने मुख्यमंत्री से उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने भी सहजता के साथ उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए बच्चों, युवाओं, महिलाओं और अन्य लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और सेल्फी लीं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना। लोगों ने मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए अपनी भावनाएं साझा कीं। मुख्यमंत्री ने भी पूरी आत्मीयता के साथ आमजन से संवाद किया और उनकी बातों को सुना।
मुख्यमंत्री की इस सहजता और आत्मीय व्यवहार से मौके पर मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। काफिला रुकने और मुख्यमंत्री के स्वयं लोगों के बीच पहुंचने का यह दृश्य लोगों के लिए यादगार बन गया। बच्चों के चेहरे पर खुशी और स्थानीय लोगों के उत्साह ने माहौल को और भी आत्मीय बना दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ” जनता से मिलना और उनके बीच रहना उनके लिए हमेशा सुखद अनुभव रहा है। प्रदेश की जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।”

More Stories
एसएसपी अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख लगातार जारी, 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, पुलिस ने 2 शातिर नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही ,
मसूरी नगर पालिका के नामित पांच सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ.!
देहरादून की सेलकुई पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार,पकड़ा गया आरोपी अपनी टैक्सी मे अवैध रूप से ढो रहा था शराब, पुलिस ने आरोपी के पास से चंडीगढ़ मार्का 11पेटी शराब की बरामद.!