April 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

थाना राजपुर की आईटीपार्क चौकी ने दबोचा फरार आरोपी,छोटी सी बहस होने के बाद गाडी से कुचलने का किया था प्रयास,राजपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

दिनांक 20/02/24 को वादी मुकेश कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी सहस्त्रधारा रोड ने थाना राजपुर पर तहरीर दी कि पारस कपूर नाम के व्यक्ति द्वारा वादी के साथ गाली गलौज व जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। जिस पर थाना राजपुर पर तत्काल मु0अ0सं0: 46/24 धारा 307/504/506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के बाद से गिरफ्तारी से बचने हेतु अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, सुरागरसी-पतारसी करते हुए फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे, साथ स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम को अभियुक्त के देहरादून आने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक: 01-05-24 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त पारस कपूर को दो बच्ची रोड ,सहस्त्रधारा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

पारस कपूर पुत्र राजेंद्र कपूर निवासी डंडा धोरन, सहस्त्रधारा रोड ,थाना राजपुर देहरादून, उम्र 35 वर्ष।

*पुलिस टीम :-*
(1) उ0नि0 शोएब अली, चौकी प्रभारी आईटी पार्क
(2) आरक्षी विशाल
(3) आरक्षी प्रदीप, थाना राजपुर।

Share