
दिनांक 20/02/24 को वादी मुकेश कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी सहस्त्रधारा रोड ने थाना राजपुर पर तहरीर दी कि पारस कपूर नाम के व्यक्ति द्वारा वादी के साथ गाली गलौज व जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। जिस पर थाना राजपुर पर तत्काल मु0अ0सं0: 46/24 धारा 307/504/506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के बाद से गिरफ्तारी से बचने हेतु अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, सुरागरसी-पतारसी करते हुए फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे, साथ स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम को अभियुक्त के देहरादून आने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक: 01-05-24 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त पारस कपूर को दो बच्ची रोड ,सहस्त्रधारा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
पारस कपूर पुत्र राजेंद्र कपूर निवासी डंडा धोरन, सहस्त्रधारा रोड ,थाना राजपुर देहरादून, उम्र 35 वर्ष।
*पुलिस टीम :-*
(1) उ0नि0 शोएब अली, चौकी प्रभारी आईटी पार्क
(2) आरक्षी विशाल
(3) आरक्षी प्रदीप, थाना राजपुर।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप