देश और प्रदेश के विकास में निवेशक सर्वोपरि अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद द्वारा निवेशक प्रथम दिवस का भव्य आयोजन होटल इंद्रलोक में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य सूचना आयुक्त अनिल पुनेठा ने करते हुए कहा सहयोग परिषद के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में उत्तराखंड वन विकास निगम के एम डी एस पी सुबुद्धि,श्री जे पी ममगाईं IRS अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद के अध्यक्ष राजीव बैरी, सेवानिवृत्त आई जी एस एस कोठियाल, कर्नल संजय दत्त सीईओ इंवेस्टर फर्स्ट आदेश शुक्ला तथा सीईओ इंवेस्टर फर्स्ट उत्तम कुमार ने निवेशकों के प्रोत्साहन से विकास की अपार संभावनाएं बताई। इस अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड के जाने-माने सितारवादक अग्नि वर्मा ने निवेशकों की शाम को मनोहारी बना दिया। इस भव्य आयोजन में 150 निवेशकों ने सहभागिता कर विकास के प्रति अपने संकल्प की प्रतिबद्धता जाहिर की। विगत बीस वर्षों से निवेश के माध्यम से विभिन्न प्रकार के प्रयासों की जानकारी करते हुए अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद के सचिव आदेश शुक्ला ने कहा सहयोग परिषद द्वारा यह पांचवां सफल आयोजन है जिसमें निवेशकों ने भारी उत्साह का दर्शन हुआ।

More Stories
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी सख्त क़ानूनी कार्रवाई – बंसीधर तिवारी !
राजधानी मे दिखा श्रद्धा का गुब्बार,94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें,श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से गुंजा परिसर, श्री दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड का परंपरा के अनुसार विधि विधान से हुआ पूजन !
नशे की हालत में बाजार में उत्पात मचाना चार लोगो को पड़ा भारी, कोटद्वार पुलिस ने चारो को हवालत भेजकर उतारी शराब की खुमारी !