August 3, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

Oplus_16908288

अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद की बैठक देहरादून मे हुई संपन्न, बैठक में अनेक प्रस्ताव किये गये पारित, विश्व शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर बैठक का किया आगाज़.!

 

अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद का कार्य देश में नहीं विदेशों तथा फैला है- दयानंद चंदोला अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद देहरादून चेप्टर की बैठक में अनेक प्रस्ताव पारित किये गये । बैठक की शुरुआत विश्व शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर किया गया । बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष एस एस कोठियाल ने की । समारोह में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद, गुरुग्राम, हरियाणा के अध्यक्ष अविनाश मानन, विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में 12 नये सदस्यों का भी स्वागत सत्कार कर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद परिवार में शामिल हुआ। समारोह में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत पूर्व आई जी अध्यक्ष एस एस कोठियाल ने करते हुए परिषद के इतिहास और प्रगति कार्यों से अवगत करवाया । समारोह में विशिष्ट अतिथि गुरुग्राम से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद के अध्यक्ष श्री अविनाश मानन ने गुरुग्राम परिषद के कार्यों को साझा करते हुए देहरादून चेप्टर के कार्यों की सराहना की। समारोह में नृत्य गुरु सोनल वर्मा के निर्देशन में वैभवी मुद्गल द्वारा शास्त्रीय से आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सबकी तालियां बटोरी।समारोह में पधारे को परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारिय़ों में संरक्षक /उपाध्याय डा.एस फारुख,दयानंद चंदोला,राकेश ओबराय, चंद्रगुप्त विक्रम आदि ने भी संबोधित किया । डा.एस फारुख ने शायराना अंदाज में अपनी प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।जनसम्पर्क अधिकारी योगेश अग्रवाल ने देवभूमि उत्तराखंड के सुविख्यात हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ के बी जोशी द्वारा कृत उल्लेखनीय कार्य का विवरण प्रस्तुत किया। तत्पश्चात देवभूमि उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ के बी जोशी को अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद द्वारा “प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान -2026” से सम्मानित किया गया। डा.के बी जोशी ने चुटीले तथा रोचक अंदाज में अपने जीवन की संघर्ष यात्रा का विवरण प्रस्तुत किया।उपाध्यक्ष डोली डबराल ने स्त्री सशक्तिकरण पर भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की। समारोह में दधिचि दान समिति के अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल ने सभी से मरणोपरांत नेत्रदान, अंगदान तथा देहदान करने का सुझाव दिया, जिससे वर्तमान के नेत्रहीन भी इस दुनिया को देख सके। समारोह में दयानंद चंदोला, अशोक विंडलास,श्रीमती मधु बैरी,डा.डी एस मान, श्रीमती डोली डबराल, अशोक शर्मा, सचिव दीपक गैरोला,जे पी सेमवाल,पूर्व सूचना आयुक्त जे पी ममगाईं, अरुण शेखर बहुगुणा,शकुंतला चंदोला, नमिता ममगाईं, धनपति कोठियाल,एस के तिवारी, अजीत तोमर, आर के बक्शी, सुभाषिनी डिमरी,शालू जैन, रोहित कोचग्वे,कंचन गुनसोला, आदि अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। परिषद की देश में और विदेश में यात्रा के प्रस्ताव मांगने पर देश में ऋषिकेश,कांडाताल तथा विदेश में यात्रा के रुप में भूटान, श्रीलंका, सिंगापुर, फ्रांस आदि के प्रस्ताव आये। संचालन सचिव आदेश गुप्ता द्वारा रोचक स्वरुप में किया गया। उपाध्यक्ष आर पी भट्ट द्वारा सभी का आभार ज्ञापित किया गया।

You may have missed

Share