चमोली जिले में उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी क्षेत्र के नजदीक आदिबद्री -सिलपाटा मोटर मार्ग पर आज तड़के साढ़े पांच बजे एक वैगनआर कार संख्या यूके -16 ए-9523 अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिनको पुलिस,एसडीआरएफ तथा 108 की मदद से दो शवो को गहरी खाई से बाहर निकाला गया साथ ही एक गंभीर रूप से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। तीनों व्यक्ति राजकीय इंटर कालेज सिलपाटा में शिक्षक थे और आज सुबह कार चालक तथा प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह नेगी (45)निवासी विकासनगर देहरादून,शिक्षक हिमांशु (45) निवासी टपकेश्वर कालोनी देहरादून एवं ललित बिष्ट (36) निवासी हल्द्वानी स्कूल से छुट्टी लेकर देहरादून जा रहे थे कि अचानक दुर्घटना के शिकार हो गए। जिसमे दो शिक्षकों की मृत्यु हो गई है तथा एक शिक्षक ललित बिष्ट की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
एसडीआरएफ के टीम कमांडर भगतसिंह कंडारी ने बताया कि उनको गौचर पुलिस चौकी एवं जिले से सूचना मिलते ही मय टीम को लेकर वे घटनास्थल पर पहुंचे जहां रेस्क्यू कर घायल व्यक्ति तथा दो लोगों के शवों को गहरी खाई से निकालकर सड़क पर लाए और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भेज दिया है और शवों का पंचनामा आदि कार्यवाही चल रही है जिसके बाद शवों का पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जायेगी।
इस दर्दनाक घटना से संपूर्ण क्षेत्रवासियों एवं शिक्षकों में शोक की लहर छाई हुई है।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 8 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, डिलीवरी बॉय सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध पशु कटान में लिप्त 2 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां, बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है—मुख्यमंत्री