
उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे के निर्देशों पर जनपद पुलिस के स्तर से निरन्तर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल व पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर के नेतृत्व सहित सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों की उपस्थिति में चलाये गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान जनपद रुद्रप्रयाग की सभी सीमाओं यथा एन्ट्री व एक्जिट प्वाइन्ट्स, बस अड्डे, बाजार क्षेत्र व भीड़भाड़ वाले इलाकों पर चेकिंग अभियान चलाया गया है। आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संदिग्धों की तलाश हेतु जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गाे पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गयी है।


More Stories
तेजी व लापरवाही से ट्रेक्टर चलाते हुए दुर्घटना कारित करने वाले चालक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त की लापरवाही से हुई दुर्घटना में एक युवती की हो गयी थी मृत्यु
तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव से लेकर कनेक्टिविटी बहाली तक हर मोर्चे पर त्वरित कार्रवाई
मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट