पुलिस महानिरीक्षक, गढवाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल महोदय द्वारा जनपद देहरादून के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों के साथ पुलिस कार्यालय देहरादून के सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्टी के दौरान महोदय द्वारा लूट, वाहन चोरी, नकबजनी व अन्य चोरी के मामलों के शतः प्रतिशत अनावरण एंव बरामदगी किये जाने एंव लम्बी अवधि से लम्बित अपराधों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण, वारण्टो की शतः प्रतिशत तामीलीे, वांछित अपराधियों एंव ईनामी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त लम्बित विभागीय कार्यवाहियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिये गये। महोदय द्वारा आगामी लोक सभा निर्वाचन-2024 की सभी तैयारियां समय से पूर्ण किये जाने एंव आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देश भी जनपदीय अधिकारियों को दिये गए।
समीक्षा गोष्ठी में अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण/ अपराध, समस्त क्षेत्राधिकारी तथा जनपद के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

More Stories
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!
भोले की बारात का हिस्सा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,टपकेश्वर महादेव भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कि कामना.!
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार