
देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के क्रम में भिक्षावृत्ति उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आई एस बी टी व शिमला बाई पास चौक देहरादून से कुल 16 बालक/बालिकाओं को भिक्षावृत्ति करते हुए रेस्क्यू किया गया। जिनमें से 2 बालिकाओं को कूड़ा बीनते हुए रेस्क्यू किया गया व साथ ही में 4 महिलाओं को बच्चो के साथ भीख मांगते हुए रेस्क्यू किया गया।
इस अभियान में जिला प्रोबेशन कार्यालय से संपूर्णा भट्ट ,रश्मि बिष्ट , प्रवीन,समर्पण संस्था से मानसी मिश्रा,टी.एन. जौहर सदस्य विशेष किशोर पुलिस इकाई,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से शमीना, मैक संस्था से जहांगीर आलम, चाइल्ड लाइन से जसवीर रावत, रेलवे चाइल्डलाइन से सविता,आसरा ट्रस्ट से राहुल,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से रैना रावत, सहदेव त्यागी, चिकित्सा विभाग से अमन ,जिला बाल कल्याण समिति से प्रीति आदि आदि मौजूद रहे। रेस्क्यू के बाद सभी बच्चों को जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर 14 बच्चों को राजकीय बालिका निकेतन,शिशु निकेतन केदारपुरम व समर्पण खुला बाल आश्रय गृह भेजा गया।


More Stories
बाबा के धाम मे लग रहा सुनहरी रौशनी मे लगा चाँदी का तड़का,. केदारनाथ धाम में रात्रि एवं भोरकाल में पुनः हुई बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर से ढकी केदारपुरी, बाबा के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु।
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय में रीप पहलों का किया भ्रमण
जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतक सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों का किया रेस्क्यू