देश में महंगाई की मार 16 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 9 रुपये से ज्यादा की बढ़त, उत्तराखंड में फिर बढ़े दाम…..
देहरादून : जनता पर महंगाई की मार जारी है। पिछले 16 दिनों में देहरादून में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नौ रुपये से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है। तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। एक अप्रैल को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर पर 250 रुपये की वृद्धि की गई थी।
मंगलवार को पेट्रोल और डीजल में क्रमश: 78-41 पैसे की वृद्धि दर्ज की गई है। देहरादून में पेट्रोल 103.73 पैसे और डीजल 97.34 प्रति लीटर बिक रहा है। बीते 16 दिनों में 14वीं वृद्धि है।
वहीं पिछले 16 दिनों में देहरादून में पेट्रोल डीजल की कीमतों में नौ रुपये से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है। विगत 21 मार्च को देहरादून में पेट्रोल 94.15 रुपये तो डीजल 87.50 में मिल रहा था। छह अप्रैल तक पेट्रोल की कीमतों में 9.58 तो डीजल में 9.84 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।


More Stories
उधमसिंह नगर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का दो दिनों मे ही कर दिया खुलासा, नाबालिक लड़के के प्यार मे पड़कर पत्नी ने ही रच दीं थी हत्या की साजिश, पुलिस ने मृतक की पत्नी को किया गिरफ्तार, हत्या मे शामिल दोनों नाबालिकों को भी लिया हिरासत मे.!
24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म कुश्ती प्रतियोगिता ’’ में नैनीताल पुलिस टीम का रहा शानदार प्रदर्शन”,महिला बॉक्सिंग टीम ने प्राप्त किया तृतीय स्थान, सभी इवेंट्स में खिलाड़ी रहे टॉप 02 स्थानों पर.एसएसपी नैनीताल ने दीं विजेता टीम को बधाई !
आयोग की पहल पर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का खाका हुआ तैयार,सफाई कर्मचारियों के नए स्थायी पद सृजित करने, रिक्त पदों पर भर्ती, 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कार्मिकों के विनियमितीकरण और कल्याण कोष की स्थापना पर हुई चर्चा.!