August 3, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

भारत तिब्बत सहयोग मंच ने मनाया होली-मिलन समारोह, 5 मई को हिमाचल में रजत जयंती वर्ष मनाने की कि घोषणा।

राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार

कोटद्वार गढ़वाल उत्तराखंड भारत तिब्बत सहयोग मंच महानगर कोटद्वार द्वारा मंच के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन और होली मिलन समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम संयोजिका प्रदेश मंत्री भारत तिब्बत सहयोग मंच (महिला मोर्चा ) लीला कर्णवाल के आवास पर समारोह आयोजित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुंडलियां द्वारा की गई ।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के सदस्य और मंच के प्रदेश महामंत्री धर्मवीर सिंह गुसाई ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा मंच के सदस्य कर्तव्य निष्ठा के साथ संगठन को आगे बढ़ाने और मजबूत करने का काम में लगे हैं। यह वर्ष भारत तिब्बत सहयोग मंच का रजत जयंती वर्ष हैं।इस वर्ष प्रत्येक पदाधिकारी संगठन के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए कोई एक संकल्प लें। 5 मई को धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में रजत जयंती वर्ष का भव्य समारोह आयोजित होगा। इसके लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता धर्मशाला हिमाचल जाएंगे । इसके लिए अभी से सभी पदाधिकारियों को को तैयारी में लगना है । कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रानी नेगी ,प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा दीपक बजरंगी, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट नागेंद्र जोशी, ओ. कैप्टन देवेंद्र सिंह रावत , ओ. कैप्टन हसवंत बिष्ट, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शशि बाला केस्टवाल , जिला महामंत्री उमा नेगी ,महानगर अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ,महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा नरेंद्र चौहान ,महानगर अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ पंकज गोयल, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा अर्चना शर्मा, मिडिया प्रभारी अजय सिंह, महानगर उपाध्क्ष रविंद्र सिंह बिष्ट, महानगर उपाध्यक्ष लाल सिंह,महानगर मंत्री धीरेंद्र नैथानी, ममता भट्ट, दीपा केठत, पूनम भडारी ,आशा बलूनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हर्षवर्धन बिंजोला द्वारा किया गया।

You may have missed

Share