*भारतीय व्यापार मण्डल* (रजि.) जिनका कार्य क्षेत्र : सम्पूर्ण भारत वर्ष है जो संगठन “वसुधैव कुटुंबकम्” की विचारधारा पर चलता है …जिसे अपनाकर संगठन सदैव सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रहा हैं…*भारतीय व्यापार मण्डल* व्यापारियों के उत्थान व नवनिर्माण में निरन्तर आगे बढ़ रहा है…आज संगठन ने अपने गठन की इस कड़ी को आगे बढाते हुए , देहरादून में *द्वितीय संगठन विस्तार समारोह* आयोजित किया…जिसमें भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैभव जैन जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जनमेजय व श्रीमती रेणु डी सिंह (अध्यक्ष, समाधान) मुख्य अथिति के रूप में रहे…
भारतीय व्यापार मण्डल के शपथ ग्रहण समारोह में संजीव शर्मा प्रदेश महामंत्री, श्रीमती सुशीला खत्री (भारतीय व्यापार मंडल, प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा), गढ़वाल प्रदेश अध्यक्ष, सत्य प्रकाश नौटियाल को गढ़वाल मंडल का अध्यक्ष, श्री बेणी राम उनियाल प्रदेश मीडिया प्रभारी, अनिल कुमार प्रदेश मंत्री, धर्मपुर विधानसभा अध्यक्ष अनमोल बिंजोला पार्षद, महानगर उपाध्यक्ष विपुल शर्मा, पवन सैनी जिला उपाध्यक्ष, गगन शर्मा जिला मंत्री, श्याम मोहन अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष, राजीव भार्गव प्रदेश मंत्री, विपुल शर्मा महानगर युवा उपाध्यक्ष, करन चौधरी जिला उपाध्यक्ष, राहुल सैनी को महानगर देहरादून उपाध्यक्ष, कुसुम सिद्धू उत्तराखंड प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा, कविता पाल ब्लॉक अध्यक्ष ढोई वाला, मनिंदर कौर ब्लॉक संरक्षक ढोई वाला, कृष्ण तड़ियाल ब्लॉक महामंत्री ढोई वाला बनाए गए…
विस्तार समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखण्ड प्रभारी *वैभव जैन* ने कहा कि हम लोगों को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कोई भी व्यापारी संगठन व्यापारियों के हित की बात नहीं करता है सिर्फ एक कार्ड तक की सीमित रह जाते हैं लेकिन हमारा संगठन अब व्यापारियों के साथ खड़ा है और किसी भी व्यापारी की कोई समस्या होगी तो उसका हम सरकार से तालमेल बिठाकर उसे समस्या का समाधान करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष *अंकुर सिंघल* ने कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य सभी व्यापारियों को साथ लेकर चलने का है और किसी का भी कोई भी समस्या व्यापारियों की होगी तो उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमारा संगठन काम करेगा…
कार्यक्रम में रजनी सिन्हा, कुसुम सिद्धू, प्रीति शुक्ला, एकता त्रिपाठी, मनिंदर कौर, प्रेम लता, गुड्डी पॉल, कविता पॉल, रीना चौहान, विनिता किशाली, बीना भट्ट, मानसी खत्री ने भी शपथ ली…
विस्तार समारोह में उत्तराखण्ड के सैकड़ों की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे…कार्यक्रम का संचालन अजय जनमेजय ने किया…

More Stories
राजधानी मे बेकाबू इनोवा कार ने मचाया तांडव, कई वाहनों को टक्कर मार घर की दीवार तोड़ पोर्च मे घुसी, करीब 6 लोगो को कुचला उनमे से एक की हुई मौत !
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया