उत्तराखंड में नए क्षेत्रीय दल का आगाज , निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने बनाई ये पार्टी….
देहरादून : उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर, जी हाँ पत्रकार से नेता और विधायक बने उमेश कुमार ने नई पार्टी बना दी हैं। उत्तराखंड में एक और क्षेत्रीय पार्टी का आगाज हो गया हैं।
उमेश कुमार ने उत्तराखंड जनता पार्टी का निर्माण किया हैं।
आज देहरादून में लार्ड वेंकटेश वेडिंग पॉइंट में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेताओं के साथ उमेश कुमार ने आज नई पार्टी की घोषणा की। हालांकि नाम से ही उमेश कुमार की पार्टी बीजेपी का उत्तराखंड वर्जन लग रही हैं
उमेश कुमार के अनुसार वो प्रदेश में नई राजनीति का उदय करने आए हैं
उनके अनुसार उनकी पार्टी में वो तमाम लोग शामिल हो सकते हैं जो राजनीति में कुछ नया करना चाहते हैं
हालांकि अभी पार्टी में कौन कौन शामिल होगा इसको लेकर कोई बात सामने नहीं आई हैं लेकिन चुनाव जीतते ही उमेश कुमार ने नई पार्टी का आगाज कर अपनी मंशा जता दी हैं कि वो राजनीति में परमानेंट आए हैं.


More Stories
मोटरसाइकील चोर 24 घंटे भी नहीं कर पाया चोरी की बाईक की सवारी, उससे पहले ही टिहरी की केम्पटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर खिला दीं हवालत की हवा.!
हरिद्वार के मांगलौर मे सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी, नहर के किनारे पड़ा मिला बिना सिर वाले युवक का शव, पुलिस मृतक की शिनाख्त मे जुटी !
मसूरी में मतदाता सूची में नाम काटने की शिकायतों पर भड़का आक्रोश, कांग्रेस ने प्रशासन को सौंपा प्रत्यावेदन.!