
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार)देहरादून
देहरादून, 11 फरवरी। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून में एक निजी होटल में आयोजित दो दिवसीय भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून की जिला कार्यसमिति की बैठक का पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के साथ मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती प्रदर्शनी का शुभारंभ कर प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर मंत्री जोशी ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का आवाह्नन किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज अगर देश की नंबर एक पार्टी बनी है तो इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम से है। मंत्री जोशी ने कहा यही वजह है कि आज भारतीय जनता पार्टी में 18 करोड़ से अधिक सदस्य है और दिन प्रतिदिन पार्टी की संख्या में इजाफा होते जा रहा है।
मंत्री जोशी ने कहा कि समिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा के साथ ही संगठन और सरकार के बीच सामंजस्य बिठाना और केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियां और जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना है। मंत्री जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि आगामी चुनावों चाहे निकाय चुनाव हो या लोकसभा चुनाव इन्ही कार्यकर्ताओं के दम पर विजयी होगी।
इस अवसर पर पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक उमेश शर्मा काऊ, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, वीजेंद्र थपलियाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग