
विकासनगर के ग्राम तेलपुरा अटक फार्म (फटा तलाव) में तकरीबन 20 बीघा जमीन जिसका खाता खतौनी संख्या 599 व खसरा नंबर 683 में है पर कुछ भू माफियो की कुदृष्टि के चलते अतिक्रमण की भेट चढ रही है जिसकी शिकायत कई बार अधिकारियो को दी जा चुकी है लेकिन अभी भी फटा तलाव में अतिक्रमण बदस्तूर जारी है और यहां पर कुछ लोगों ने झाड़ियां साफ करके तकरीबन 225 गज जमीन पर कब्जा कर लिया है हमने जब ग्राम प्रधान श्रीमती सुनीता देवी को अवगत कराया लेकिन उन्होंने कहा कि मुझे इसके बारे में किसी भी प्रकार की सूचना नहीं है और उनके द्वारा भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है एक तरफ देहरादून की जिलाधिकारी समय समय पर अधिकारियो को सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के आदेश जारी करती रहती है लेकिन नीचे के अघिकारी जिलाधिकारी के आदेशो को ठेगे पर रख कर भू माफियाओ की तरफ से आंखे मूंदकर बैठै हुए है।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग