
आगामी नववर्ष एवं 31 दिसम्बर के अवसर पर जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था एवं पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, पौड़ी, श्री सर्वेश पंवार के निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस टीम द्वारा जनपद में सभी होटल, रिसोर्ट, होमस्टे, गेस्ट हाउस एवं ढाबों की लगातार सघन चेकिंग की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 30.12.2025 को क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्री अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला भुवन पुजारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत रामझूला, लक्ष्मणझूला, मोहनचट्टी, गट्टूघाट, नीलकंठ, चीला आदि क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस टीमों को गठित कर वहाँ स्थित होटल, रिसोर्ट, होमस्टे, गेस्ट हाउस एवं ढाबों की सघन एवं व्यवस्थित चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान कई , होटल रिसोर्ट में में निर्धारित मानकों का पालन न किया जाना, अभिलेखों में कमी तथा अन्य अनियमितताएं पाई गईं। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित होटल/रिसोर्ट/गेस्ट हाउस एवं ढाबा संचालकों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए कुल 15 होटल/ढाबा संचालकों का 1,50,000 (एक लाख पचास हजार रुपये)का चालान किया गया।

साथ ही पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नववर्ष एवं थर्टी फर्स्ट दिसम्बर के अवसर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही, हुड़दंग, अवैध रेव पार्टी का आयोजन, नशे से संबंधित गतिविधियां अथवा नियमों के उल्लंघन पर कड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 15 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति