राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ आज दिनांक 17/01/2025 को अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत हरिद्वार पहुंचे। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल व अन्य अधिकारियों द्वारा सीसीआर भवन रोड़ीबेलवाला में पुष्प गुच्छ भेंट कर डीजीपी उत्तराखण्ड का स्वागत किया गया।
तत्पश्चात डीजीपी द्वारा आगामी नेशनल गेम्स एवं नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित कर अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा की गयी।
इस दौरान डीजीपी उत्तराखण्ड द्वारा इन आयोजनों को सकुशल संपन्न कराए जाने के हेतु हरिद्वार पुलिस द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना को परखते हुए अपने लंबे अनुभव के आधार पर कार्ययोजना में सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए चुनाव एवं नैशनल गेम्स सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में महोदय द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नये कानून(बीएनएस)के तहत सभी सर्किल आफिसर अपने अपने सर्किलों में अपने अधिनस्थ कर्मचारियों का उचित मार्गदर्शन करें एंव जनता को नये कानून के बारे में अधिक से अधिक जागरुक करें जिससे कि नये कानून के अन्तर्गत आम नागरिक को न्याय मिल सके।

More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतेष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ होगी सम्पन्न, बुधवार को राज्य सरकार द्वारा किया गया सार्वजनिक अवकाश घोषित
मुख्यमंत्री धामी ने बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26वीं बैठक में किया प्रतिभाग, मां नंदा राजजात यात्रा और 2027 कुंभ मेले के सफल आयोजन हेतु समन्वय एवं सहयोग पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि