उत्तराखंड में चारधाम पर्यटन सीजन क़ो देखते हुए यहाँ वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…..
देहरादून: आगामी चार धाम यात्रा/पर्यटक सीजन के दृष्टिगत ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत चिन्हित स्थानों पर भारी वाहनों का प्रवेश निर्धारित अवधि के दौरान रहेगा पूर्णत: प्रतिबन्धित ।*
*आमजन की सुरक्षा एंव सुगम यातायात संचालन हेतु एसएसपी देहरादून ने जारी किये निर्देश।*
आगामी चार धाम यात्रा/पर्यटक सीजन के दृष्टिगत ऋषिकेश क्षेत्र में यातायात के दबाव को कम करते हुए लोक सुरक्षा एंव सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिये ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत निम्न प्रवेश क्षेत्रों/मार्गो पर दिनाँक 02-05-24 से अग्रिम आदेश तक समय प्रात: 05ः00 बजे से रात्रि 22ः00 बजे तक भारी वाहनों (ट्रक/डम्पर/ट्रैक्टर ट्राली/कण्टेनर आदि) का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबन्धित किया गया है ।
01: नेपाली फार्म तिराहा से श्यामपुर चौकी/नटराज चौक से नेपाली फार्म तिराहा तक।
02: नटराज चौक से न्यू रोडवेज बस अड्डा व चन्द्रभागा पुल की ओर।
03: चन्द्रभागा पुल से न्यू रोडवेज बस अड्डा, नटराज चौक, कोयल घाटी, एम्स ऋषिकेश की ओर।
04: चीला बैराज से कोयल घाटी तिराहा व आईडीपीएल की ओर। प्रमोटेड कंटेंट।


More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही