उत्तराखंड में क्या सीएम धामी इस विधानसभा से लड़ेंगे उप चुनाव, सीएम का 22 साल पुराना हैं नाता, आज दिए संकेत….
देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहां से चुनाव लड़ेंगे इन दिनों यही यक्ष प्रश्न बना हुआ है पहले डीडीहाट की चर्चाएं उठी वहीं मुख्यमंत्री चंपावत गए तो चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने तो भगवान से प्रार्थना ही कर डाली के मुख्यमंत्री उन्हीं की विधानसभा से चुनाव लड़े वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उन्हें निराश नहीं किया और कहा कि अगर आलाकमान कहेगा तो वह चंपावत से भी लड़ने के लिए तैयार है।
लेकिन अभी यह तय नहीं है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से ही चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज फिर लोगों को कंफ्यूज कर दिया जी हाँ भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के संबोधन में क्या इशारों इशारों में कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ने का संकेत तो नहीं दे गए।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में साफ तौर पर कहा कि पिछले 22 साल से मैं इस विधानसभा में रहता आया हूं मुख्यमंत्री राज्य गठन के बाद से ही यमुना कॉलोनी में रहते हैं ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के लिए कैंट की सीट भी बीजेपी खाली करवा सकती है।
वैसे भी चुनाव के दौरान भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यह सुझाव दिया गया था कि वह कैंट विधानसभा के चुनाव लड़े लेकिन तब मुख्यमंत्री की प्राथमिकता खटीमा विधानसभा चुनाव लड़ने की थी।


More Stories
उधमसिंह नगर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का दो दिनों मे ही कर दिया खुलासा, नाबालिक लड़के के प्यार मे पड़कर पत्नी ने ही रच दीं थी हत्या की साजिश, पुलिस ने मृतक की पत्नी को किया गिरफ्तार, हत्या मे शामिल दोनों नाबालिकों को भी लिया हिरासत मे.!
24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म कुश्ती प्रतियोगिता ’’ में नैनीताल पुलिस टीम का रहा शानदार प्रदर्शन”,महिला बॉक्सिंग टीम ने प्राप्त किया तृतीय स्थान, सभी इवेंट्स में खिलाड़ी रहे टॉप 02 स्थानों पर.एसएसपी नैनीताल ने दीं विजेता टीम को बधाई !
आयोग की पहल पर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का खाका हुआ तैयार,सफाई कर्मचारियों के नए स्थायी पद सृजित करने, रिक्त पदों पर भर्ती, 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कार्मिकों के विनियमितीकरण और कल्याण कोष की स्थापना पर हुई चर्चा.!