उत्तराखंड में राज्य के कॉलजो में एंट्रेंस से लकर दाखिले और रिजल्ट की टाइमिंग फिक्स……
देहरादून: उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों में प्रवेश से लेकर परीक्षा, परिणाम, छात्र संघ चुनाव और दीक्षांत समारोह तक के लिए शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रवेश की अंतिम तिथि 20 जून तय की गई है।
अपर सचिव डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी सरकारी विश्वविद्यालयों ओर डिग्री कॉलेजों के शैक्षिक सत्र में एकरूपता लाने के लिए उक्त शैक्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। जो आगामी शैक्षिक सत्र 2024-25 से ही लागू किया जाएगा।
इसके तहत सभी परंपरागत और प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश के लिए 24 अप्रैल से पंजीकरण शुरू होंगे। इसके बाद यूजी, पीजी स्तर पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा 19 मई से 06 जून के बीच आयोजित की जाएगी। दूसरी तरफ ओल्ड सैमेस्टर प्रणाली में स्नातक स्तर पर एडमिशन के लिए आवेदन।
प्रक्रिया 30 अप्रैल से 31 मई के बीच होगी। 20 जून तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद, सभी जगह 21 जून से 10 जुलाई के बीच ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।


More Stories
देहरादून क़ी रायपुर पुलिस ने घर से ज़ेवर चुराने वाली अभियुक्ता को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी महिला के पास से चोरी किये गये गहने किये बरामद,आरोपी महिला ने अपने ऊपर चढ़े क़र्ज़ को उतारने के लिए अपनी ही सहेली के घर से चुरा लिए थे ज़ेवर.!
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ