August 13, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उत्तराखंड में काठगोदाम से मुंबई के बीच साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 20 अप्रैल से शुरू होगा।

उत्तराखंड में काठगोदाम से मुंबई के बीच साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 20 अप्रैल से शुरू होगा…..

देहरादून : काठगोदाम से मुंबई के बीच साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 20 अप्रैल से शुरू होगा। समर स्पेशल नाम से संचालित यह ट्रेन काठगोदाम से गुरुवार को शाम 5.30 बजे चलकर अगले दिन शुक्रवार की रात 8.55 बजे मुंबई पहुंचेगी।

साप्ताहिक सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन फिलहाल अप्रैल से जून तक हर हफ्ते बुधवार को मुंबई से हल्द्वानी तो प्रत्येक गुरुवार को हल्द्वानी से मुंबई के लिए वाया मथुरा, कासगंज, बरेली चलेगी। इस संबंध में शुक्रवार को इज्जतनगर मंडल की ओर से अधिसूचना जारी कर दी है।

जिसमें गोरखपुर के वरिष्ठ परिवहन प्रबंधक/ कोचिंग के पत्र का हवाला देते हुए बताया गया कि ट्रेन संख्या *09075/09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा।

ये ट्रेन अप्रैल में 20 और 27 मई में 4, 11, 18, 25 और जून में 1, 8, 15 तारीख को मुंबई से चलकर हल्द्वानी (काठगोदाम) पहुंचेगी। जिसके बाद अगले दिन यानी गुरुवार को हल्द्वानी से वापस मुंबई के लिए रवाना होगी।

प्रत्येक बुधवार को ये ट्रेन सुबह 11 बजे मुंबई से चलकर गुरुवार दोपहर 2.30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। वहीं, गुरुवार को शाम 5.30 बजे काठगोदाम स्टेशन से चलकर अगले दिन रात 8.55 बजे मुंबई पहुंचेगी।

You may have missed

Share