उत्तराखंड में सरकार गैरसैंण विधानसभा सत्र में लाएगी अनुपूरक बजट, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी……
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा सत्र 21 अगस्त से होगा। प्रदेश सरकार ने फरवरी में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 89,230.07 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी थी। हालांकि, मौजूदा खर्च के लिए सरकार के पास पर्याप्त बजट है, लेकिन आगामी महीनों में उसे धनराशि की आवश्यकता होगी।
गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश सरकार अनुपूरक बजट भी लाएगी। वित्त विभाग ने अनुपूरक बजट का प्रस्ताव तकरीबन तैयार कर लिया और आगामी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव मंजूरी के लिए लाया जाएगा।
गैरसैंण में 21 अगस्त से तीन दिवसीय विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने फरवरी में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 89,230.07 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी थी। हालांकि, मौजूदा खर्च के लिए सरकार के पास पर्याप्त बजट है, लेकिन आगामी महीनों में उसे धनराशि की आवश्यकता होगी।
अगला विधानसभा सत्र चूंकि दिसंबर तक होने की संभावना है, इसलिए अग्रिम तैयारियों के मद्देनजर वित्त विभाग ने अनुपूरक बजट लाने की तैयारी की है। अपर मुख्य सचिव (वित्त) आनंद बर्द्धन के मुताबिक, अधिकांश विभागों की डिमांड प्राप्त हो चुकी है। कुछेक और विभाग हैं, जो सोमवार तक मांग भेज देंगे। वित्त विभाग इनकी समीक्षा करने के बाद प्रस्ताव तैयार करेगा।
विभागों को बजट खर्च बढ़ाने के निर्देश।
मानसून के बाद विभागों को बजट खर्च में तेजी दिखानी होगी। अपर मुख्य सचिव वित्त ने इस संबंध में विभागों को समय-समय पर निर्देश जारी किए हैं। बारिश का मौसम थमने के बाद विभागीय स्तर पर अवस्थापना विकास से जुड़े कार्यों पर विशेष फोकस करने को कहा गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पहली तिमाही में खर्च की रफ्तार पिछले वर्ष के आसपास ही रही है। वित्त विभाग का अगली तिमाही में इसमें काफी सुधार की अपेक्षा की गई है।


More Stories
मुज़फ्फरनगर की बुढ़ाना पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे अवैध स्मैक की बरामद, बालिग़ होते ही अवैध स्मैक की तस्करी मे लग गये थे रब्बान और दानिश !
जेल से बाहर खुली हवा रास नहीं आई शातिर वाहनचोर को, जेल से बाहर आते ही चुरा लिया वाहन, देहरादून की बसंत विहार पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे फिर पंहुचा दिया जेल !
नवरात्र के पावन अवसर पर डीएम ने की देवियों की स्तुति; 10 बालिकाओं की शिक्षा को किया पुनर्जीवित,मुख्यमंत्री के मागदर्शन में जिला प्रशासन ने 136 से अधिक बालिकाओं की शिक्षा को कराया दोबारा शुरू,पिता की मृत्यु उपरान्त आराध्या; माही चौहान; सोफिया अल्वी; अनुष्का शर्मा; हर्षिता की बीकॉम शिक्षा पर आये संकट तक अभिभावक बना जिला प्रशासन !