उत्तराखंड में श्री मदमहेश्वर जी की देवडोली आज रविवार पहले पड़ाव श्री राकेश्वरी मंदिर रांसी से गौंडार गांव को प्रस्थान हुई…….
रूद्रप्रयाग: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर जी की देवडोली ने आज रविवार प्रात: को अन्य देव निशानों के साथ श्री राकेश्वरी मंदिर रांसी से गौंडार गांव रात्रि विश्राम को प्रस्थान किया। श्री राकेश्वरी मंदिर से श्रद्धालुओं ने समारोह पूर्वक श्री मदमहेश्वर जी की देवडोली को विदा किया।
इस अवसर पर पुजारी टी गंगाधर लिंग,देवरा प्रभारी यदुवीर पुष्पवान, देवानंद गैरोला, डोली प्रभारी मनीष तिवारी, अवर सहायक दीपक पंवार सहित रांसी पंच गौंडार के हकहकूकधारी मौजूद रहे।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि मंदिर समिति के सेवादार एवं हक हकूकधारी देवडोली के साथ चल रहे हैऔर पैदल चलकर देवडोली कल सोमवार सुबह को श्री मदमहेश्वर धाम पहुंचेगी। कल सोमवार को ही 20 मई पूर्वाह्न 11.15 बजे( सवा ग्यारह बजे) श्री मदमहेश्वर जी के कपाट शीत काल हेतु दर्शनार्थ खुलेंगे।


More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर